कोरोना योद्धाओं को मदद करने वाली संस्थाओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया सत्कार
ठाणे [ युनिस खान , 17 सितम्बर 2020] कोरोना से लड़ने वाले कोविड योद्धाओं पुलिस , डाक्टर ,नर्स सफाई कर्मचारियों आदि की सहायता करने वाली विविध सामाजित संथाओं के कार्यकर्ताओं को ठाणे नगर पुलिस की ओर से सम्मानित किया गया है।
कोरोना संक्रमण को रोकने व संक्रमित लोगों के उपचार में डाक्टर ,नर्स व सफाई कर्मी सेवा दे रहे थे। लाक डाउन , सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन व क़ानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद में पुलिसकर्मियों ने खुद की परवाह न कर लोगों की कोरोना से जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दिया। अनेक लोग सेवा देने के दौरान संक्रमण के शिकार हुए। आरोग्य ,पुलिस व प्रशासन के लोग कोरोना से संघर्ष में जुटे थे। इस दौरान सामाजिक ,राजनितिक , स्वयंसेवी संथाएं भी पीछे न रहकर कोविड योद्धाओं को आवश्यक सामग्री पहुंचाने व लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण करने में लगी रही। ठाणे के श्री ऋषभजी महाजन जैन धर्म टेम्पल व धब्ती ट्रस्ट ,श्री थाना हलवाई लोहाना महाजन ट्रस्ट ,हलवाई लोहाना फ़ौंडेशन ,एनकेटी चैरिटेबल ट्रस्ट ,इज आयनेज प्रिंस आगा खान शिया इस्माईली जमान खाना ,महागिरी वेलफेयर कमेटी , उदय परमार ,संपत चोप्रा , भरत पुनमिया ,प्रवीण राठोड ,सुरेश छाजेड , केतन ठक्कर ,जितेन्द्र प्रभाकर बुराडे ,जयंत मगनलाल गणात्रा मनोज नरेंद्र ठक्कर गिरीश रतिलाल देडीया ,रवि लक्ष्मीदास गोकानी ,शेठ नानजी भाई खिमजी ठक्कर थानावाला ,मनीष मंगला ,समीर काजी ,मेहंदी मोहम्मद पठानिया ,निजार अमीरली डोबानी ,डा. सैम पीटर के पी आहम उबैद आदि संस्थाओं व पदाधिकारियों ने पुलिस मित्र के रूप में सहयोग किया। शहर के महाजनवाडी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त बोरसे , सहायक आयुक्त पाडवी व नगर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक सोमवंशी के हाथो सत्कार किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें